सोनभद्र, सितम्बर 7 -- अनपरा,संवाददाता। रिहन्द जलाशय के कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से जलस्तर गिरने लगा है। दो सितम्बर को 872.1 फीट के पार पहुंचा रिहन्द जलाशय का जलस्तर सोमवार को घटकर 871.6 फीट रह गया है। यह हालत तब है जब सोमवार को भी एक गेट को खोलकर पानी डिस्चार्ज जारी है और इसके अतिरिक्त सभी आधा दर्जन इकाइयां फुल लोड पर चलाने से भी अतिरिक्त जलनिकासी टरबाइन से हो रही है। आगामी गर्मियों तक तापीय परियोजनाओं के संचालन के लिए तक काफी महत्वपूर्ण रिहन्द जलाशय का जलस्तर अधिकतम बनाये रखने पर सिंचाई विभाग भी पैनी निगाह रखे हुए है। अधिशासी अभियंता रिहन्द डैम राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जलाशय के इनफ्लो पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- रिहंद बांध का जलस्तर 871.7 फीट, एक फाटक से पानी की निकासी रिहन्द जलाशय का अधिकतम जलस्तर 870 फीट पर स्थिर...