मुरादाबाद, मार्च 10 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग के बीच वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का माहौल बनता जा रहा है। गैस की किल्लत बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में सराफा बाजार पर भी अस्थिरता का माहौल है। सर्राफ के अनुसार, सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री में पिछले एक माह की तुलना में 60 से 70 फीसदी की गिरावट आने की बात कह रहे हैं। हालांकि, व्यापारी युद्ध की वजह से व्यापार में गिरावट की बात से इन्कार कर रहे हैं। शहर का गंज बाजार, मंडी और सिविल लाइंस क्षेत्र सराफा का मुख्य बाजार है, लेकिन इन दुकानों से खरीदारी की रौनक गायब है। इक्का-दुक्का ग्राहक ही आ रहे हैं। ऐसे में बाजार में सन्नाटे जैसा माहौल है। सराफा व्यापारी अमित गुप्ता बताते हैं कि खाड़ी देशों में जंग की वजह से अभी व्यापार पर असर नहीं पड़ा है, मगर व्यापार आधे से भी कम हो गया है। कहा कि अभी भले ...