लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- शारदा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। इससे नदी का कटान थम गया है। नदी के निशाने पर आए घरों के लोगों ने इससे राहत की सांस ली है। फिर भी ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता है कि अगर फिर पानी बढ़ा तो कटान बढ़ सकता है। शारदा नदी में कुछ दिन पहले जलस्तर बढ़ने से ग्रंट नं 12 में कटान शुरू हो गया था। इससे गांव को जाने वाली पक्की सड़क व कृषि योग्य जमीन नदी में कट गयी थी, लेकिन अब नदी का जलस्तर घट रहा है जिससे कटान हल्का पड़ गया है। फिर भी ग्रामीणों को डर है कि अगर नदी का जलस्तर फिर से बढ़ा तो कटान तेजी से होने लगेगा। यह भी पढ़ें- Basti News: घटने लगा सरयू नदी का जल, मिली राहत ग्रामीणों में अपने घरों व फसलों को लेकर चिंता है। लोगों ने समय रहते बचाव कार्य कराने की मांग की है जिससे पानी बढ़ने पर नदी का कटान न हो।

हिंदी ह...