लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से मंगलवार की देर शाम अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें व यह सुनिश्चित कराएं कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले। सभी बीईओ पंजीकृत छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्र प्रापर ड्रेस, जूता, मोज़ा व स्वेटर पहन कर विद्यालयों में आयें। यह भी पढ़ें- मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार पर फोकस उन्होंने दो टूक कहा कि विद्यालयों की ...