बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। सीबीगंज गौटिया की रहने वाली 72 वर्षीय टिकौली देवी को कम सुनाई देना काल बन गया। बकरी चराते वक्त ट्रैक किनारे खड़ी थीं, तभी ट्रेन आ गईं और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए और शव श्मशान भूमि ले जाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अंतिम संस्कार रुकवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक सीबीगंज के गांव परसाखेड़ा गौटिया निवासी टिकौली देवी पत्नी बलदेव कश्यप को ऊंचा सुनाई देता था। आंखों की रोशनी भी कम थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। किसी ने परिवार वालों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण और परिवार वाले शव उठाकर घर ले गए। पुलिस को इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.