कम समय में सीखें काम का हुनर! 10वीं के बाद शॉर्ट-टर्म कोर्सेज दिला सकते हैं शानदार सैलरी पैकेज
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव होती है, और इसके बाद हर छात्र के मन में एक ही सवाल घूमता है- आगे कौन-सी राह चुनी जाए? अक्सर स्टूडेंट केवल साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स की पढ़ाई के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन आज के बदलते दौर में स्किल बेस्ड शॉर्ट-टर्म कोर्सेज कम समय में आत्मनिर्भर बनने का बेहतरीन रास्ता खोल रहे हैं। अगर आप 10वीं के बाद जल्द से जल्द कोई हुनर सीखकर अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए 5 प्रमुख कोर्सेज आपके करियर को नई उड़ान दे सकते हैं।1. आईटीआई (ITI) कोर्स दसवीं पास छात्रों के बीच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के कोर्सेज हमेशा से पहली पसंद रहे हैं। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक और वायरमैन जैसे कई तकनीकी ट्रेड उपलब्ध हैं। इन कोर्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.