कम समय में उपजने वाले धान की खरीदारी कर रहे किसान
हजारीबाग, जुलाई 10 -- इचाक, प्रतिनिधि। बारिश शुरू होते ही इचाक के किसान का बिचड़ा लगाने के काम में तेजी से जुट गए है। इसके लिए खेतों की जुताई में लग गए हैं। बीज दुकानों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है। अधिकतर किसान कम समय में उपजने वाले धान की बीच की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय से बारिश होने से धान की खेती करने वाले किसानों में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है समय से रोपा हो जाने से पैदावार भी अच्छी होगी। सरकार की ओर से व्यापार मंडल लैंपस एवं पैक्स में धान बीज के उत्तम किस्म उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.