सीवान, मार्च 31 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव करचोलिया के छात्र अतिश कुमार ने अभावों के बीच मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अतिश ने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने गरीबी भी हार मान लेती है। अतिश के पिता बिरेंद्र कुमार कुशवाहा गांव में प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि माता रम्भा देवी गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद अतिश ने पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। संसाधनों के अभाव में वह दोस्तों और सीनियर छात्रों से किताबें मांगकर पढ़ाई करता था। वह रोजाना छह से आठ घंटे नियमित पढ़ाई करता था। अतिश ने बताया कि उसका सपना आगे चलकर यूपीएससी पास कर देश की सेवा करना है। उसकी सफलता के पीछे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक ...