मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल एसपी वीणा कुमारी ने कंबाइंड बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अपराध समीक्षा बैठक की। रेल एसपी ने बताया कि कांडों का निष्पादन दर अच्छा रहा। कई एनडीपीएस के मामले में जेल में बंद धंधेबाजों को सजा दिलाई गई है। कई मामलों में चार्जशीट की गई है। वहीं मुजफ्फरपुर और दूसरे जिलों में दो तीन घटनाएं हुई हैं, जिसकी वह खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि थानेदारों को कम संसाधन में सजगता से काम करने को निर्देशित किया गया है। बैठक में रेल डीएसपी, थानेदार, सर्किल इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...