लखनऊ, अप्रैल 2 -- Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों की नाराजगी देखने को मिली। कम और समय से वेतन न मिलने से आक्रोशित सीएम हेल्पलाइन के 200 कर्मचारी गुरुवार को लखनऊ में सड़क पर उतर आए। साइबर टावर के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ कूच किया, मगर मौके भारी पुलिस बल ने उन्हें संगीत नाटक अकादमी के पास रोक दिया। इस दौरान काफी मान-मनौव्वल और कुछ कर्मियों के सीएम से मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी शांत हुए। साइबर टॉवर से कर्मचारी नारेबाजी करते हुए लोहिया पथ के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ने लगे तो मार्च के दौरान पुलिस ने कई बार उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। हालात को देखते हुए अतिरक्ति पुलिस बल तैनात किया गया और संगीत नाटक अकादमी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.