कम वेतन के विरोध में इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन ठप
मेरठ, सितम्बर 12 -- मेरठ। अनुबंध से कम वेतन के विरोध में शुक्रवार को इलेक्ट्रिक सिटी बस परिचालकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया, जिसके चलते 45 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। बसों के रूट पर नहीं जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड अधिकारी परिचालकों से वार्ता करते रहे लेकिन देर शाम तक भी बात नहीं बनी। हिंदू स्वाभिमान परिषद ने भी लोहियानगर डिपो पहुंचकर परिचालकों के धरने को समर्थन दिया और ठेका फर्म को परिचालकों का शोषण नहीं होने देने की चेतावनी दी। लोहियानगर थाना पुलिस ने भी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी धरने से नहीं उठे।
कर्मचारियों का विरोध कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग फर्म ने संविदा परिचालकों को 4.26 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.