बेगुसराय, अप्रैल 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पिछले दस दिनों से लगातार बिजली की आंख मिचौनी से नगर फीडर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर फीडर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने एसडीएम व बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देते हुए नाराजगी जताई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग की मनमानी के कारण गर्मी शुरू होते ही 24 घंटे में 200 बार से अधिक पावर कट होता है। इससे बाजार एवं गांव के लोग प्रभावित होते हैं। रविन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संजय सिंह,मनोज कुमार सिंह, अंजू देवी,कुंदन सिंह, आदित्य कुमार, गौरव कुमार आदि ने रोष जताते हुए कहा कि जानबूझकर बिजली विभाग द्वारा नगर फीडर को कम आपूर्ति दी जाती है। यह भी पढ़ें- घोरावल में आए दिन विद्युत फाल्ट से उपभोक्ता परेशान बिजली नहीं रहने से दुकानों में ग्राहकों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्राहक गर्मी के कारण दुका...