कम वसूली वाली सहकारी समितियों पर डीएम सख्त, सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश
देहरादून, सितम्बर 22 -- पौड़ी। जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सहकारी समितियों की कम प्रगति पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने न्यूनतम वसूली वाली समितियों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ संबंधित समिति सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संतोषजनक सुधार नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी देयकों की वसूली, समितियों के कंप्यूटरीकरण और किसानों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीएम ने एमपैक्स समितियों का कंप्यूटरीकरण सितंबर के अंत तक पूरा कराने और सहायक जिला निबंधक को इसकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। जिले की 114 सहकारी समितियों के सामान्य सुविधा केंद्रों को ग्रामीणों और किसानों के लिए अधिक उपयोगी बनाने पर भी जोर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.