फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- नगर आयुक्त ने जल मूल्य की कम वसूली करने वाले नौ कर्मचारियों को नोटिस थमते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम में आईटीएमएस पर समीक्षा बैठक के दौरान नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने लक्ष्य के सापेक्ष 45 प्रतिशत से भी कम वसूली करने वाले नौ संग्रहकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए उनसे तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा है कि यदि संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.