सिमडेगा, मई 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में डीएओ माधुरी टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खरीफ 2026 में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत आकस्मिक फसल योजना के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई।

किसानों को सुझाव डीएओ ने बताया कि किसानों को कम अवधि वाले फसल प्रभेद का चयन करने, मडुआ की फसल लगाने, दलहनी फसल लगाने एवं इंटरक्रॉपिंग विधि, मल्चिंग विधि से खेती हेतु किसानो को प्रेरित करें तथा बिचडो को 10 दिनों के अंतराल पर लगाने तथा उपरी भूमि में उरद, मक्का, अरहर, मूंगफली, मडुवा आदि फसल लगाने के सुझाव देने की बात कही। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में जागरूक करने की बात कही गई। वहीं यूरिया के स्थान पर लिक्विड नैनो यूरिया, एनपीके एवं एवं जैविक खाद एवं ढैचा घास के उपयोग को बढ़...