कम वजन की खाद मिली तो समिति के गोदाम में नहीं उतरेगी बोरी
कन्नौज, जुलाई 28 -- कन्नौज : सहकारी समितियों पर अब कम वजन वाली डीएपी की बोरियां गोदाम में नहीं रखी जा सकेंगी। खाद की आपूर्ति के दौरान लूज अथवा कटी-फटी बोरी मिलने पर मौके पर ही उसका वजन कराया जाएगा। निर्धारित मात्रा से खाद कम मिलने पर बोरी को ट्रक से ही वापस कर दिया जाएगा। सहकारिता विभाग ने समितियों के सचिवों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जसपुरापुर सहकारी समिति पर डीएपी की बोरियों में निर्धारित मात्रा से कम खाद मिलने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने व्यवस्था में सख्ती की है। मामले की जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 1377 यूरिया और 1168 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित इससे पहले एआर कोआपरेटिव उदय शंकर ने संबंधित समिति के सचिव से स्पष्टीकरण भी मांगा था। सहकारिता विभाग के मुताबिक समितियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.