कम लागत में कर सकते मशरूम की खेती : मनोरमा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में 30 किसानों ने भाग लिए। विशेषज्ञ मनोरमा सिंह ने कहा कि कम लागत और सीमित स्थान में मशरूम की खेती कर बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम के उत्पादन के साथ मशरूम स्पॉन (बीज) तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रधान वैज्ञानिक एवं वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामपाल ने किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्वरोजगार का प्रभावी साधन बन सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.