मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- बंदरा, एक संवाददाता। लक्ष्मी राजदेव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। कॉलेज के सचिव रंगीश ठाकुर ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए महिला किसानों को कम लागत पर तरल जैव-उर्वरक का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कृषिरत महिला अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान के अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा संचालित किया गया था। प्रशिक्षण का मुख्य विषय स्थानीय सामग्री से तरल जीवाणु-उर्वरक बनाना, उसका उपयोग और भंडारण था। प्रशिक्षण में राइजोबियम, एजोटोबैक्टर तथा फास्फेट- सॉल्युबिलाइजिंग जैसी उपयोगी सूक्ष्मजीवों पर आधारित जीवाणु खाद बनाने की व्यावहारिक विधिया प्रदर्शित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.