हाथरस, जून 23 -- कम रिजल्ट वाले स्कूलों की आयेगी शामत -(A) जल्द ही शासन को भेजी जाएगी इस बाबत रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। अब कम परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले स्कूलों की शामत आने वाली है। कम परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले स्कूल संचालकों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

विद्यालयों की संख्या जनपद में 55 एडेड विद्यालयों के साथ कुल तीन सौ से अधिक वित्तविहीन विद्यालय संचालित है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए लगातार शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किये गए है। विद्यालयों में शैक्षिक पांचाग के अनुसार पढ़ाई कराये जाने के निर्देश जारी किये गए हैं। इसके साथ विद्यालयों का नियमित रूप से अधिकारियों के स्तर से निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं के अ...