उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व कार्यो, एन्टी भू-माफिया, आपदा एवं चकबन्दी से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं रजिस्टे्रशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास विभाग, वन विभाग, अलौह खनन, कृषि विपणन के तहत मंडी समिति उन्नाव, पुरवा एवं बॉगरमऊ तथा सिंचाई विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष की गयी वसूली की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा की गयी वसूली में कुछ ऐसे विभाग है जिनका लक्ष्य के अनुसार कम वसूली पायी गयी है। वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व शत प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करे। राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के न्यायालय में पॉच वर्ष से अधिक समय स...