मोतिहारी, मार्च 22 -- पहाड़पुर। ग्रीनफील्ड परियोजना अंतर्गत बेतिया से अरेराज होकर साहेबगंज के रास्ते पटना की दूरी व समय कम करने के उद्देश्य से बनने वाले एनएच 139 डब्ल्यू के लिए अधिग्रहण किए गए भूमि का नोटिस किसानों के बीच जिला भू अर्जन कार्यालय कर्मियों द्वारा शनिवार को दक्षिणी नोनेया पंचायत के महतो टोला में वितरित किया गया। जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा निर्गत नोटिस में उक्त ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए पूर्व में अधिग्रहित भूमि का रकबा व भूमि का मूल्य कम दिखाया गया है। नोटिस मिलते ही किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नोटिस प्राप्त करने वाले उक्त गांव के किसान रामगोविन्द प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, जय बंधु प्रताप, रमेश कुमार प्रसाद, कृष्ण कुमार, चंदेश्वर प्रसाद, अमरेश कुमार, बीर बहादुर प्रसाद, भनू प्रसाद, गुड्डू कुमार, रमन प्रसाद, सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.