नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिमी एशिया संघर्ष के बीच विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बढ़ोतरी के चलते भारत में विमानन कंपनियों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है और अब विमानन कंपनियां कम यात्रियों वाले रूट पर उड़ानों की संख्या घटाने जा रही हैं जबकि कुछ हवाई अड्डों से उड़ान सेवा को बंद किया जा चुका है। विमानन कंपनियों से जुड़े संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने दो दिन पहले नागरिक उड्डयन सचिव को पत्र लिखकर तत्काल मदद की मांग की है। एफआईए ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आर्थिक रूप से अस्थिर होती जा रही हैं। कई विमानन कंपनियों पर ताला लगने की स्थिति हो गई है लेकिन इन सब के बीच अब विमानन कंपनियों ने खर्चों में कटौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.