नई दिल्ली, जून 11 -- आमतौर पर लोग नौकरी के लिए या तो कोई एप्लीकेशन फॉर्म भरते हैं या फिर कहीं रिज्यूमे भेजते हैं। लेकिन 19 साल के निसर्ग अधिकारी का मामला कुछ अलग है। उन्हें उनके एक ब्लॉग पोस्ट के आधार पर देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी कानपुर ने नौकरी पर रखा है। यह वही ब्लॉग पोस्ट था जिसमें निसर्ग ने सीबीएसई के ओएसएम यानी ऑनस्क्रीन पोर्टल की कमियों को उजागर किया था। इस सप्ताह निसर्ग को आईआईटी कानपुर के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब C3iHub में ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि 22 मई को पब्लिश हुई उस पोस्ट को पढ़ने के बाद उन्होंने अधिकारी से संपर्क किया। अग्रवाल ने कहा, 'निसर्ग अधिकारी को हमारी साइबरसिक्योरिटी टीम में इंजीनियर के तौर प...