कम मानदेय से परेशान महिलाएं पहुंचीं जिप अध्यक्ष के पास
धनबाद, अगस्त 12 -- जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मुलाकात कर कम मानदेय समेत अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। महिलाओं ने बताया कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दिनभर काम करने और विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है। महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल से फोन पर बातचीत कर महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया और मानदेय बढ़ाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा।सीईओ ने बताया कि मानदेय और अन्य समस्याओं की समीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.