कम मानदेय और छटनी के विरोध में रसोइयों का तहसील में प्रदर्शन
मेरठ, अगस्त 21 -- सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने का हवाला देकर रसोइयों को हटाए जाने और कम मानदेय दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता मंच ने आवाज उठाई है। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष काजल कटारिया के नेतृत्व में शुक्रवार को रसोइयों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर रसोइयों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के आधार पर रसोइयों की संख्या घटाई जा रही है, जबकि विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या कम नहीं की जा रही। काजल कटारिया ने सवाल उठाया कि आखिर रसोइयों को ही क्यों हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में रसोइया मध्यान्ह भोजन योजना के तहत काम कर रही हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.