दुमका, दिसम्बर 20 -- रानेश्वर। नहर निर्माण कार्य मे संवेदक द्वारा मजदूर एवं मिस्त्री को मानक से काफी कम मजदूरी भुगतान की जा रही। मजदूर एवं मिस्त्री के द्वारा जनता दरबार मे बीडीओ को शिकायत पत्र सौंपा गया था। प्राप्त शिकायत के आलोक में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा शनिवार को कुचियाडाली मर्गावनी नहर निर्माण कार्यस्थल पहुंचे। और संवेदक द्वारा मजदूर का दैनिक मजदूरी भुगतान मात्र 325 रुपया किया जा रहा है। जबकि मिस्त्री का दैनिक मजदूरी भुगतान मात्र 550 रुपया किया जा रहा है। शिकायत को लेकर संवेदक से बीडीओ के द्वारा पूछताछ की गई तो संवेदक ने गलती स्वीकार कर ली और झारखंड सरकार की मानक के अनुरूप मजदूर एवं मिस्त्री को मजदूरी भुगतान करने की आश्वासन दिया गयं। पूछताछ जे दौरान पंचायत के मुखिया जिसू बास्की,पंचायत सचिव समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.