नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मध्य जिला साइबर पुलिस ने कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतविंदर कौर के रूप में हुई है। जांच में अब तक सात लोगों से करीब एक लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। डीसीपी रोहित राजवीर सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल एक महिला ने उसे लोन दिलाने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बाद 16 जनवरी को महिला ने दोबारा फोन कर कम ब्याज पर लोन दिलाने का प्रस्ताव दिया।महिला ने लोन दिलाने के बदले पहले पांच फीसदी कमीशन अग्रिम देने को कहा। बाद में सौदा तीन फीसदी पर तय हुआ और पीड़ित ने 20 हजार रुपये आरोपी के बताए बैंक खाते में जमा कर ...