कम बारिश वाले जिलों में कृषि फीडरों पर 15 घंटे बिजली देने की मांग
लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कम बारिश वाले जिलों में कृषि फीडरों पर 10 के बजाय 15 घंटे बिजली दिए जाने की मांग हो रही है। राज्य के काफी जिलों में अब तक औसत से कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से किसान परेशान हैं।राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कई जिलों में कम बारिश की वजह से सूखे जैसे हालात हो रहे हैं। फसलों की सिंचाई के लिए नलकूपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, कृषि फीडरों पर केवल 10 घंटे ही बिजली आ रही है। ऐसे में किसानों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। अवधेश ने कहा कि प्रदेश के लगभग 28 जिलों में इस बार सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। सरकार उन जिलों का आकलन करे जहां औसत से कम बारिश हुई है और जहां ऐसे हालात हैं, वहां अतिरिक्त बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.