चतरा, जून 13 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर सिंघानी पंचायत भवन परिसर में शनिवार को प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मोहम्मद असलम की अध्यक्षता में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। किसानों के लिए आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में सिंघानी एवं पत्थलगड्डा गांव के किसान शामिल रहे,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि सशक्तिकरण है, जिसमें संतुलित उर्वरक प्रबंधन और पोषण सुरक्षा के लिए सब्जियों की खपत को बढ़ावा देने जैसे विषय शामिल हैं। मोहम्मद असलम ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार इस जन जागरूकता का आयोजन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कई बार किसान कम बारिश में घबरा जाते हैं, और बीज बोना नहीं चाहते हैं या गलत बीजों का चुनाव कर लेते हैं ऐसे में सरकार द्वारा किसानों के बीच प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे लोग कम...