हजारीबाग, जुलाई 2 -- बरही प्रतिनिधि। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार ने बरही के किसानों से कहा है कि अबतक मानसून की वर्षा बहुत कम हुई है। ऐसे में किसान वैकल्पिक खेती करें जिसमें कम वर्षा में भी उनकी खेतों में उपज है सके। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने कहा कि संभावित सूखे की स्थिति से निपटने के लिए एक विस्तृत आकस्मिक योजना तैयार की गई है। उन्होंने किसानों से कम वर्षा में होने वाली फसल मक्का, मडुआ, अरहर, उड़द, मूंग और कुलथी की खेती करने की सलाह दी है। वैकल्पिक खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है। किसान अगर धान की खेती करते हैं तो उन्हें कम अवधि वाली 100 - 110 दिन वाली धान की फसल लगानी चाहिए। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में मानसून की बेरुखी से धान और मकई की खेती संकट में बिचड़ा गिराने का जो तरीका है उसमें भी बदलाव करने की जरूरत है। अगर उन्हें 20 कट्ठ...