बोकारो, मई 30 -- बोकारो प्रतिनिधि। मानसून के दौरान इस वर्ष जिले में 30 से 35 प्रतिशत तक कम वर्षा होने की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने खरीफ मौसम 2026-27 की तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न पैक्स, लैंप्स, किसान उत्पादक समूहों तथा अन्य संस्थाओं से बीजों की मांग का आकलन किया जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि धान समेत विभिन्न फसलों के बीज 10 जून तक जिले में पहुंच जाएंगे। जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहीद ने बताया कि संभावित कम वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी प्रखंडों से प्राप्त मांग का संकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो सके और खेती प्रभावित न हो।

धान के कई बेहतर किस्म की है डिमांड जिला कृषि पदा...