नई दिल्ली, जुलाई 15 -- आने वाले समय में आपकी थाली में दाल पतली, सब्जियों में थोड़े तेल कम और चावल में कटौती दिख सकती है। क्योंकि, खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों की बुआई घटने से खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जिससे नई महंगाई का दबाव पैदा हो रहा है। जून महीने में चावल (धान) में महंगाई दर बढ़कर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो मई में सिर्फ 0.23 प्रतिशत थी। इसकी वजह यह है कि 10 जुलाई तक धान की बुआई पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8.63 प्रतिशत कम हो गई है।दालों पर संकट के बादल खरीफ की मुख्य दालों तूर यानी अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में भी जून में तेजी आई है। तूर की महंगाई मई में -1.77 प्रतिशत (यानी कीमतें घट रही थीं) से जून में चढ़कर 0.85 प्रतिशत पर पहुंच गई। उड़द की महंगाई 0.89 प्रतिशत से बढ़कर 2.16 प्रतिशत और मूंग की 1.15 प्रतिशत से बढ़कर 1.71...