कन्नौज, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के असालतनगर स्थित चौधरी बृजकिशोर सिंह इंटर कॉलेज को कक्षा 1 से इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी माध्यम की मान्यता प्राप्त है। यह विद्यालय अब कम शुल्क में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रों के लिए एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रहा है। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी बृजकिशोर सिंह यादव ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति, योग्य शिक्षकों और अनुशासित वातावरण के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभिभावकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि कम फीस में अच्छी शिक्षा मिलना आज के समय की बड़ी जरूरत है। विद्यालय प्रबंधन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.