कम प्रीमियम में अधिक लाभ दे रही डाक जीवन बीमा योजनाएं : अंशुमान
गया, जून 10 -- डाक विभाग के गया प्रमंडल की ओर से डाक जीवन बीमा (पीएलए) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलाई) को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को महालॉगिन डे (भारतीय डाक विभाग) का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को कम प्रीमियम और अधिक बोनस वाली सरकारी बीमा योजनाओं से जोड़ना है। इसके तहत गया जिला सहित पूरे प्रमंडल के सभी डाकघरों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे और इच्छुक लोगों का ऑन द स्पॉट नामांकन भी किया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमन ने बताया कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी और भरोसेमंद बीमा योजनाओं में शामिल हैं। इन योजनाओं में कम प्रीमियम पर बेहतर बोनस और परिवार के लिए व्यापक आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान का लाभ उठाकर अपने और अपने परिवार के भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.