बुलंदशहर, जून 24 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम कुमार हर्ष ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने जिन स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति बेहद खराब है, उन्हें एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर सुधार करने के दिए निर्देश दिए। इसके बाद भी लापरवाही मिली, तो संबंधित एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आभा आईडी, ई-कवच, फैमिली प्लानिंग, आरसीएच पोर्टल, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन, जननी सुरक्षा योजना, और राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि आशा बहुओं का रुका हुआ भुगतान समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनवाड़ी और सीएचओ के त्रिकोणीय समन्वय से जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- कम...