औरैया, सितम्बर 2 -- बुधवार को कृषि कल्याण केंद्र भाग्यनगर में पर ड्रॉप मोर क्रॉप-माइक्रो इरीगेशन योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में 100 किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक के साथ बागवानी, सब्जी, मसाला और फूलों की खेती की जानकारी दी गई। इस दौरान उद्यान विभाग के दस उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि ड्रिप और ्प्रिरंकलर सिंचाई से पानी की बचत के साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना और आलू उत्पादकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पॉलीहाउस और नेट हाउस में बेमौसम फूल व सब्ज...