कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए लगाएं स्प्रिंकलर
संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जल संचयन एवं जल के समुचित उपयोग के लिए उद्यान विभाग ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कृषकों के प्रक्षेत्र पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियां स्थापित की जाती हैं| ड्रिप सिंचाई प्रणाली से फसलों को बूंद बूंद पानी प्रदान किया जाता है। इससे पानी का अपव्यय नहीं होता है और पौधे को जितना पानी की जरूरत होती हैं उतना पानी मिल जाता है|
ड्रिप सिंचाई प्रणाली इस पद्धति में कृषकों के जल स्रोत से ड्रिप की मुख्य लाइन को जोड़ दिया जाता है तथा मुख्य लाइन से पतली नलिकाएं हर पौधे तक पानी पहुंचाने का काम करती हैं| ड्रिप सिंचाई पद्धति उन फसलों के लिए कारगर है जो एक निश्चित दूरी पर बोई जाएं, जैसे- केला, सब्जियां, गन्ना, बागवानी फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। ड्रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.