नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- कम पढ़े-लिखे और कम आय वर्ग वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की दर सबसे अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक शिक्षा से भी कम पढ़े-लिखे समूह में डायबिटीज की दर 14.8% है,जबकि माध्यमिक या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त समूह में यह घटकर आधी यानी 7.4% रह गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि गैर-संचारी रोगों का खतरा सिर्फ उम्र से जुड़े कारणों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि व्यक्ति की सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक स्थिति अहम है। कम और मध्यम आय वाले देशों में मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर का एक साथ होना दिल के दौरों, किडनी की बीमारियों और असमय मृत्यु के खतरों को काफी बढ़ा देता है? रिपोर्ट के अनुसार मधुमेह से पीड़ित वयस्कों में हाइपरटेंशन होने का खतरा पुरुषों की तुलना मे...