रांची, जुलाई 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के गेतलातू भगवती नगर में रहने वाली कल्पना सिंह को पति व ससुराल वाले कम पढ़ा-लिखा होने का हवाला देकर प्रताड़ित करते थे। दहेज में मायका से मोटी रकम नहीं लाने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति रवि रंजन, सास सुनैना देवी, ससुर जितेंद्र प्रसाद सिंह, देवर शशि रंजन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वर्ष 2022 में सूचक की शादी यूपी के वाराणसी जिला के लंका थाना क्षेत्र के आकाश गंगा कॉलोनी में चितरपुर मुरारी चौक के पास रहने वाले रवि रंजन के साथ हुई थी। उस समय मायका पक्ष की ओर से 7.5 लाख रुपये नगद व सामर्थ्य के मुताबिक दस लाख के जेवर व छह लाख रुपये मूल्य के घरेलू उपयोग के कीमती सामान दिए गए थे। शादी के बाद से ही सूचक ...