कम पड़ीं बसें व ट्रेनें, बहनों के लिए कष्टदायी मुफ्त यात्रा
बांदा, अगस्त 28 -- बांदा। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों व उसके एक सहयोगी के लिए तीन दिन तक मुफ्त यात्रा सुखद नहीं साबित हुई। मुफ्त यात्रा के दूसरे दिन रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रहा। बस लगते ही फुल हो जाती और बहनों को बसों में खिड़कियों में टंगकर सफर करना पड़ा। बस स्टैंड में प्रत्येक बस ठसाठस भरकर आई और गई। ऐसे ही रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों के आते ही महिलाएं चढ़ने के लिए जद्दोजहद करती नजर आईं। भीड़ बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली और उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को बेहतर सफर की सुविधा देने का परिवहन निगम का दावा हवाई साबित हुआ। अधिकारियों ने कहा था कि महिलाओं के बेहतर सफर के लिए जिले में 180 से ज्यादा बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.