एवियन-लेस-बैंस, जून 17 -- फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ महीनों से खाड़ी में ईरान युद्ध के कारण यूक्रेन का मुद्दा वैश्विक मंच पर थोड़ा पीछे छूट गया था, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य G7 नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को वापस अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रख दिया है। अमेरिका ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ग्लोबल ऑयल मार्केट को स्थिर रखने के लिए रूसी तेल पर दी गई छूट जल्द ही खत्म की जा सकती है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और सस्ते कच्चे तेल के आयात पर सीधा असर पड़ेगा।ट्रंप का 'गेम प्लान': तेल की कीमतों और कूटनीति का संतुलन जब वैश्विक तेल सप्लाई खतरे में थी, तब उन्होंने रूस को तेल बेचने की छूट दी ताकि अमेरिका और दुनिया में महंगाई न बढ़े। अब जब ईरान क...