मधेपुरा, सितम्बर 2 -- चौसा, निज संवाददाता। कोसी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। नदी का पानी बढ़ने के बाद निचले इलकों में पानी फैलने के कारण उत्पन्न हुई समस्याएं दूर नहीं हो पायी है। लिहाजा प्रभावित परिवारों परेशानी अभी भी बरकरार है। मोरसंडा सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के करीब तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों को अभी तक आवागमन के साथ साथ दैनिक कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित हुए लोगों को घर-गृहस्थी के कार्यो को लेकर आवागमन करने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: नाविकों द्वारा 50 रुपये की वसूली से लोग परेशान बताया गया कि लगभग एक महीने से फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिम, मोरसंडा, चिरौरी, लौआलगान पूर्वी व लौआलगान पश्चिमी सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों ...