नई दिल्ली, मई 18 -- -सोमवार को सुबह और शाम भयंकर जाम से जूझे लोग नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों से जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को कई प्रमुख मार्गों पर भयंकर जाम लगा। सुबह के समय लोगों को जाम में फंसने के कारण ऑफिस, दुकान और कॉलेज पहुंचने में देरी हुई। शाम को उनके लिए घर लौटना जंग लड़ने के समान हो गया। इस जाम की वजह से ईंधन की बर्बादी अलग हुई। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा साझा करते हुए लिखा कि पेट्रोल-डीजल बचाने की बात तभी सार्थक होगी, जब इस जाम से निपटने के ठोस उपाय किए जाएं। कई ऐसे जाम पॉइंट हैं, जिन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

सोमवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-नौ पर जाम सोमवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-नौ पर गाजियाबाद से सराय का...