रुडकी, जनवरी 3 -- रुड़की और उसके आसपास के देहात क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को रुड़की के सरकारी अस्पताल में डॉग बाइट के 48 मामले आए। जिनको एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। कुत्तों के हमले से आमजन में दहशत का माहौल है। शहर के साथ-साथ गांवों में भी लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में आने वाले डॉग बाइट के शिकार हुए लोगों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। घायल लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन के साथ कई बार सीरम भी दिया जाता है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि रोजाना डॉग बाइट के मामलों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.