संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हाईस्कूल की एक छात्रा ने सीबीएसई के 10वीं का परिणाम आने के बाद जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। मां का आरोप है कि कम नंबर आने पर पिता ने ही बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। सहजनवा क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा नगर पंचायत स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ती थी। बुधवार को घोषित सीबीएसई की परीक्षा के परिणाम में उसे 78 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद उसके पति ने बेटी को कम नंबर आने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया। लगातार डांटते फटकारते रहे। यह भी पढ़ें- यूपी में प्र...