लखनऊ, अप्रैल 17 -- सरोजनीनगर, (लखनऊ) संवाददाता। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र की मेमौरा छावनी में हाईस्कूल के एक छात्र ने परीक्षा में कम अंक आने और परिजनों की डांट से आहत होकर फांसी के फंदे से झूल गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार निवासी और सेना से रिटायर्ड रंजीत कुमार अपने परिवार के साथ एयरफोर्स कॉलोनी, मेमौरा छावनी में रहते हैं। पुलिस के अनुसार उनका बेटा जीत कुमार (16) ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा दी थी। परीक्षा में कम नंबर आने पर परिजनों ने उसे मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी थी।बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम जीत अपने कमरे में गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.