कम दाम पर क्रिप्टो बेचने का झांसा दे एक लाख ठगे
पटना, जून 11 -- साइबर ठगों ने झारखंड निवासी युवक को क्रिप्टोकरेंसी (यूएसडीटी) कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित ने इस मामले में औरंगाबाद के अभय सिंह और उत्तर प्रदेश के रानीगंज बाजार के सतबीर यादव के खिलाफ में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत अनुसार, पीड़ित को अभय सिंह ने एक ग्रुप में जोड़ा और यह बताया कि उसके पास बहुत अधिक क्रिप्टोकरेंसी है जिसे वह मार्केट रेट से बहुत कम कीमत पर बेच रहा है। इसके बाद अभय सिंह ने उनको दानापुर रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और अपने मोबाइल वॉलेट में 48 करोड़ रुपये का यूएसडीटी दिखाया और कहा कि 25 हजार में ही 42 हजार का यूएसडीटी दे देगा। उसकी बात में आकर उन्होंने उसे एक लाख रुपये दे दिये। अभय सिंह ने यूपी निवासी सतबीर सिंह के बैंक खाते में रुपये मंगवाए। इसके बाद उसने उनके ट्रस्ट वॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.