कम दहेज का ताना देकर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 31 -- हरदोई। एक विवाहिता ने पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। बिलग्राम की लक्ष्मी देवी ने बताया कि जून 2025 में उसकी शादी सुरसा क्षेत्र निवासी मनोज कुमार से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग सोने की चेन और 50 हजार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। 20 जून 2026 को मारपीट कर गाली-गलौज की और अतिरिक्त दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर सुरसा पुलिस ने पति सहित नामजद आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.