कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित
रुद्रपुर, जून 12 -- खटीमा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली और कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के आह्वान के तहत गुरुवार को खटीमा नगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीता सक्सेना के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार नगर मंडल अध्यक्ष भागीरथी खोलिया की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक करना और "कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली" अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया मुख्य अतिथि रहीं, जबकि उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की सदस्य बिमला मुडिला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.