रुडकी, जून 25 -- रुड़की। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुभाष नगर मंडल के माड़ी मंदिर में कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियों से बचाव के लिए कम तेल का सेवन जरूरी है। कार्यक्रम में महिलाओं ने कम तेल से बने पौष्टिक व्यंजन साझा कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...